चंडीगढ़, 17 दिसंबर : भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह को जाल बिछाकर रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आज मोहाली की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए 4 साल की सख्त कैद और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने जमानत दिलाने में मदद करने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
कांस्टेबल सुखविंदर सिंह को 3,000 रुपये रिश्वत दी
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस विभाग के पास दर्ज कराई गई थी। आरोपी हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह को 3,000 रुपये रिश्वत दी गई थी और इस संबंध में उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली गई थी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी अधिकारियों/गवाहों की मौजूदगी में आरोपी हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के पास से 3,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई तथा उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी देखें : पंजाब और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार के लिए उत्सुक : मुख्यमंत्री मान

More Stories
एनएचएम के तहत 1,568 पदों पर भर्ती को मंजूरी : हरपाल सिंह चीमा
पंजाब में सेवा डिलीवरी नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए खोले जाएंगे 54 नए सेवा केंद्र
पंजाब और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार के लिए उत्सुक : मुख्यमंत्री मान