नई दिल्ली, 23 दिसम्बर : इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी एथर एनर्जी ने अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी से लागू होंगी। कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में ₹3,000 तक का इजाफा किया जाएगा।
कीमत बढ़ने की वजह
एथर एनर्जी ने बताया कि यह फैसला वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव और मुख्य इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने के कारण लिया गया है। एथर के पोर्टफोलियो में इस समय 450 सीरीज़ के स्कूटर और रिज़्टा शामिल हैं। इन स्कूटरों की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत ₹1,14,546 से ₹1,82,946 के बीच है।
‘इलेक्ट्रिक दिसंबर’ ऑफर का फायदा
कंपनी ने यह भी बताया कि वह फिलहाल अपने ‘इलेक्ट्रिक दिसंबर’ अभियान के तहत चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को ₹20,000 तक के फायदे दे रही है। यह ऑफर नए साल से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।
यह भी देखें : शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे पर 250 करोड़ लेने का आरोप

More Stories
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती
वॉट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार की नजर, पहचान छिपाकर फ्रॉड का खतरा, होगी बारीकी से जांच