चंडीगढ़, 13 नवंबर 2026: 12 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक और क्लाउड सर्विस में आई आउटेज को रिस्टोर किया जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ज्यादातर रीजन में सर्विस रिस्टोर हो गई है। पिछले 20 घंटे से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत की वजह से दुनिया के 74 देशों में लाखों बिजनेस प्रभावित हुए हैं। इसकी वजह से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया है कि प्रभावित रीजन में रिकवरी प्रक्रिया लगातार जारी है। इनमें से नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया पैसिफिक में बेहतर सुधार देखी जा रही है। हालांकि कुछ यूजर्स को अभी भी ईमेल या अन्य सर्विस को एक्सेस करने में परेशानी आ रही है। ईमेल डिलिवरी मिटिगेशन अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में जारी है। Microsoft 365 Admin सेंटर के लिए MO1550821 अपडेट जारी किया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड में आई दिक्कत की वजह से दुनिया के कई देशों में कम्युनिकेशन चेन टूट गई। इन देशों के ज्यादातर बिजनेस में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल होता है। Office 365 में आई दिक्कत की वजह से ईमेल कम्युनिकेशन पूरी तरह ठप हो गया था। खास तौर पर फिनटेक कंपनियों पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ा है।
इंटरनेट सर्विस ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत का असर दुनिया के 74 देशों पर पड़ा है। इनमें भारत समेत एशियाई देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। इन देशों में यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ पहले 1 घंटे में पूरा सब्सक्राइब, 22% रिटर्न संभव
यूपीआई पेमेंट पर चार्ज दिवाली तक टला, 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होना था
शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स 53 अंक चढ़ा निफ्टी 22,577 पर