नई दिल्ली, 1 जनवरी : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि फीफा की 2026 की अंतरराष्ट्रीय मैच अधिकारियों की सूची में एक महिला सहित तीन भारतीय रेफरी शामिल किए गए हैं। गुजरात की रचना कमानी को फीफा की महिला रेफरी सूची में, जबकि पुडुचेरी के अश्विन कुमार और दिल्ली के आदित्य पुरकायस्थ को पुरुष रेफरी के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अलावा, पुडुचेरी के मुरलीधरन पांडुरंगन और महाराष्ट्र के पीटर क्रिस्टोफर को फीफा सहायक रेफरी के रूप में शामिल किया गया है। इस प्रकार, फीफा की 2026 की अंतरराष्ट्रीय मैच अधिकारियों की सूची में भारत के कुल 19 अधिकारी शामिल किए गए हैं। इनमें 8 रेफरी, 10 सहायक रेफरी और एक फुटसल रेफरी शामिल हैं।
यह भी देखें : रदरफोर्ड–ब्रेविस के तूफान से प्रिटोरिया कैपिटल्स की SA20 में पहली जीत

More Stories
बी.सी.सी.आई. ने सनराइस हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर लगाया जुर्माना
IPL 2026: रविंद्र जडेजा का धमाकेदार प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हैदराबाद के फैंस के लिए खुशखबरी