सोफिया (बुल्गारिया), 2 जनवरी : बुल्गारिया ने आधिकारिक रूप से 1 जनवरी 2026 से यूरो करंसी को अपना लिया है। इसके साथ ही बुल्गारिया यूरो ज़ोन का 21वां सदस्य देश बन गया है। यूरोपीय संघ में शामिल होने के करीब 19 साल बाद देश ने यह अहम कदम उठाया है, जिसे आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनवरी के अंत तक लेव और यूरो दोनों मान्य
जनवरी 2026 के अंत तक बुल्गारिया में यूरो के साथ-साथ स्थानीय करंसी ‘लेव’ भी भुगतान का वैध माध्यम बनी रहेगी। हालांकि 1 फरवरी 2026 से यूरो देश की एकमात्र आधिकारिक करंसी बन जाएगी। सरकार के फैसले के अनुसार 8 अगस्त 2026 तक दुकानों और बाजारों में वस्तुओं की कीमतें यूरो और लेव दोनों में प्रदर्शित की जाती रहेंगी। जनवरी 2026 के दौरान उपभोक्ता रिटेल दुकानों पर भुगतान के लिए लेव और यूरो दोनों का उपयोग कर सकेंगे।
दुकानदारों के लिए खास नियम
दुकानदारों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे ग्राहकों को बची हुई राशि केवल एक ही करंसी में लौटाएं। प्राथमिकता यूरो को दी जाएगी, जबकि यूरो उपलब्ध न होने की स्थिति में लेव में राशि लौटाई जा सकेगी। साल 2026 के दौरान नागरिक बुल्गारिया पोस्ट ऑफिस की शाखाओं में लेव को यूरो में बदल सकेंगे। इसके अलावा बुल्गारियन नेशनल बैंक द्वारा लेव को यूरो में मुफ्त बदलने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक यूरो अपनाने से बुल्गारिया की अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलेगी, विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और यूरोपीय देशों के साथ व्यापार और मजबूत होगा।
यह भी देखें : नव वर्ष समारोह के दौरान विस्फोट से आग लग गई, कई लोगों की मौत

More Stories
स्विट्जरलैंड में बड़ा हादसा, ट्रेन पटरी से उतरी, कई घायल
उत्तर कोरिया में सत्ता की जंग? बहन या बेटी संभालेगी कमान
बांग्लादेश की नई सरकार में मुहम्मद यूनुस बनेंगे राष्ट्रपति?