जलंधर , 2 अप्रैलः जलंधर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैहतपुर के गांव हरिपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई और उसका शव खेतों में फेंक दिया गया। मृतक का गला रेता गया था और उसके हाथों पर भी कई घाव थे। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की पहले बुरी तरह पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजवीर डेविड के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि गांव हरिपुर के पास एक युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि युवक एक पिज्जा की दुकान पर काम करता था। वह हर दिन रात को करीब 9 बजे घर आता था। लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकल पड़े। तभी उन्हें हरिपुरा गांव के पास खेतों में अपने युवक का शव मिला।
युवक का गला रेता गया था और उसके हाथों पर भी कई कट के निशान थे। परिजनों ने युवक के शव को पहले ही सिविल अस्पताल भिजवा दिया था। डीएसपी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
राज्यपाल से रवनीत बिट्टू की मुलाकात, कहा पंजाब में बढ़ता क्राईम चिंता का विषय
लाहन बरामदगी का बनाया प्लान, थाना मुखी, कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर
कमल कौर हत्या मामला: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई से गिरफ्तार