नूंह, 10 जनवरी : हरियाणा के नूंह जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और अभद्र भाषा के उपयोग का एक मामला सामने आया है। पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हंसी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने एक वीडियो में जानबूझकर ऐसी भाषा का प्रयोग किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुईं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी यूट्यूबर ने बुधवार को अपनी कार में सीएनजी भरवाने से संबंधित एक वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर साझा किया था। इस वीडियो में प्रयुक्त शब्दों के कारण अनुसूचित जाति समुदाय में नाराजगी फैल गई और यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। इसके परिणामस्वरूप, पुन्हाना निवासी रोहित वाल्मीकि ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणियां समाज को अपमानित करने और बदनाम करने के इरादे से की गई थीं।
गिरफ्तारी के बाद बोली गलती हो गई जी
उसने स्पष्ट किया कि उसका किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और उसका बयान अनजाने में दिया गया था। इसके बावजूद, समाज के सदस्यों का मानना है कि केवल माफी से इस मामले की गंभीरता को कम नहीं किया जा सकता। पुन्हाना शहर के थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
कौन हैं हंसी खान
हंसी खान की मेवात क्षेत्र में अच्छी-खासी पहचान है। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सक्रिय रहती है और बड़ी संख्या में लोग उसे फॉलो करते हैं। हालांकि, इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर विवादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर चर्चा में रही है। इस कार्रवाई के बाद कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस के कदम का समर्थन करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्ती जरूरी है।
यह भी देखें : पंजाब आएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

More Stories
कैथल में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला
हरियाणा में नशा रोकने के लिए कड़े कदम, खेलों से युवाओं को जोड़ने की पहल
गर्भवती पत्नी की कैंची से गला काटकर हत्या, लूट की झूठी कहानी रची