चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर भाजपा ने प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर उन मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे जिनके गणना फॉर्म निर्वाचन आयोग को प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें अनुपस्थित दूसरे स्थान पर रहने वाले और संपर्क से बाहर मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
अभियान की रणनीति तय करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायकों पूर्व प्रत्याशियों जिलाध्यक्षों जिला प्रभारियों और बीएलए-1 के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने और बीएलए-2 के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र जारी कर मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के वोट का समान महत्व है। मताधिकार केवल सरकार चुनने का अधिकार नहीं बल्कि नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए राजनीतिक विचारधारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर पात्र मतदाताओं की मदद की जानी चाहिए।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
सिरसा में कार और ट्रैक्टर में टक्कर, 3 युवकों की मौत
पंचकूला में दीवाली पर पटाखों से 40 से अधिक लोग झुलसे, आंख-हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें
21 साल की सेवा के बाद भी हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स को नियमित करने से मना किया