नई दिल्ली/मुंबई, 26 जनवरी : फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आ चुके अभिनेता नदीम खान को मुंबई पुलिस ने बलात्कार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झूठा वादा कर करीब 10 साल तक अपनी घरेलू सहायिका का यौन शोषण किया।
41 वर्षीय महिला की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर नदीम खान को 22 जनवरी को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदीम खान हाल ही में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अलग-अलग अभिनेताओं के घर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी और इसी दौरान उसका संपर्क नदीम खान से हुआ।
नजदीकियों के बाद शुरू हुआ शोषण का सिलसिला
शिकायत के अनुसार, समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि नदीम खान ने उससे शादी का वादा किया, और इसी भरोसे पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने मलवानी स्थित अपने घर और पश्चिमी उपनगर वर्सोवा के घर में अलग-अलग मौकों पर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब 10 वर्षों तक चलता रहा।
मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार
अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में किया था काम
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना