February 5, 2026

बजट सत्र की शुरुआत : राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी

बजट सत्र की शुरुआत : राष्ट्रपति के अभिभाषण...

नई दिल्ली, 28 जनवरी : संसद के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सत्र का उद्घाटन किया। इस सत्र में केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा करने की मांग की, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में विकसित भारत-जी राम जी कानून का उल्लेख किया, जिसके बाद विपक्षी दलों में असंतोष फैल गया और वे नारेबाजी करने लगे। इस घटनाक्रम ने संसद के माहौल को गरमा दिया है, जिससे आगामी सत्र की गतिविधियों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

‘जी राम जी बिल’ के जिक्र दौरान हंगामा

राष्ट्रपति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और विकास के लिए विकसित भारत-जी राम जी कानून बनाया गया है। राष्ट्रपति के इतना कहते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान एनडीए समर्थकों ने मेज थपथपाकर अभिभाषण का समर्थन किया। विपक्षी सांसद इस दौरान वापस लो, वापस लो, ये कानून वापस लो जैसे नारे लगाते रहे। हालांकि, कुछ मिनटों तक नारेबाजी करने के बाद विपक्षी सांसद शांत हो गए और राष्ट्रपति का अभिभाषण जारी रहा।

यह भी देखें : महाराष्ट्र के डिप्टी सी.एम. अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यू