नई दिल्ली, 28 जनवरी : आग की लपटें और काला धुआं उठता, अजित पवार का विमान दुर्घटना के बाद दो टुकड़ों में बंट गया। नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही बारामती में हुए विमान हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह था।
पांच अन्य लोग भी सवार थे
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। उनके अलावा अजित पवार के विमान में पांच अन्य लोग भी सवार थे। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती पहुंचे थे। लैंडिंग के दौरान अचानक उनका विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी छह लोगों की जान चली गई। विमान में आग लगने का उपमुख्यमंत्री के विमान दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विमान दो टुकड़ों में बंट गया
हादसा इतना भयानक था कि विमान के पंख टूटकर अलग हो गए और विमान दो टुकड़ों में बंट गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अजीत पवार की हालत को लेकर लंबे समय तक संदेह बना रहा, जिसके बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।
यह भी देखें : बजट सत्र से पहले विपक्ष ने सरकार को घेरा

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत