जालंधर, 30 जनवरी : शहर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित मशहूर Iconic मॉल में चोरी की एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरों ने एक कपड़ों के शोरूम को निशाना बनाते हुए वहां से करीब 11.5 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। यह वारदात 27 जनवरी की बताई जा रही है।
शोरूम का लॉकर तोड़कर उड़ाए लाखों
जानकारी के मुताबिक, चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और सेफ (लॉकर) को तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि मॉल में सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद किसी को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी। शोरूम मैनेजर को चोरी की जानकारी अगली सुबह मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मॉल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। शोरूम मैनेजर के बयान के अनुसार, इस वारदात में दो चोर शामिल थे। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने भी पुष्टि की है कि दो आरोपियों ने तिजोरी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
सुरक्षा गार्ड पर शक, एक गिरफ्तारी की चर्चा
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड लापता है, जिससे उस पर शक गहराता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर चोरी की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।
यह भी देखें : लाला लाजपत राय के जन्मस्थल ढुड्डीके को बनाया जाएगा मॉडल गांव

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला