श्रीनगर, 30 जनवरी : उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर शुक्रवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना की सतर्कता के चलते ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करने से पहले ही वापस लौट गए। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में जोधा माकन बीरंडोरी इलाके के पास करीब 15 पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। ये ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।
06 राष्ट्रीय राइफल्स ने संभाला मोर्चा
ड्रोन की गतिविधि पर नजर पड़ते ही भारतीय सेना की 06 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही ड्रोन भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए, जवानों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद सभी पाकिस्तानी ड्रोन तुरंत अपने क्षेत्र की ओर वापस मुड़ गए। सेना की त्वरित प्रतिक्रिया से किसी भी तरह की घुसपैठ को सफल नहीं होने दिया गया।
इलाके में सुरक्षा और चौकसी बढ़ाई गई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल रक्षा मंत्रालय की ओर से कुपवाड़ा में पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी देखें : चांदी में निवेश करने वालों के लिए मुनाफा बुक करने की सलाह

More Stories
ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने पर तीन नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या
भारत रूसी तेल की खरीद घटाएगा, आवश्यक आपूर्ति ही होगी आयात: सूत्र
किसान हितों से कोई समझौता नहीं, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बढ़ावा : पीयूष गोयल