कराची, 2 फरवरी : आईसीसी द्वारा आयोजित टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बहिष्कार की घोषणा के बाद पाकिस्तान मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उसने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेला तो उसे गंभीर नतीजे और प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं।
भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार
आईसीसी ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप के बाकी मैच खेलने पर तो सहमति जता दी है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से इनकार कर दिया है। आईसीसी इस फैसले से नाखुश है और पाकिस्तान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।
पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ऐलान
पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन टीम भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। पोस्ट में लिखा गया, “सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व टी-20 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति देती है, हालांकि टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।”
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह रहता है। ऐसे में इस मैच का बहिष्कार टूर्नामेंट की लोकप्रियता और व्यावसायिक हितों पर भी असर डाल सकता है।
बांग्लादेश विवाद से जोड़ा जा रहा पाकिस्तान का फैसला
पाकिस्तान के इस फैसले को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़े राजनीतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है। आईसीसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत से श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की बांग्लादेश की अपील को खारिज कर दिया था, जिससे पाकिस्तान नाराज़ है। पाकिस्तान को पहले ही आईसीसी की ओर से यह विशेष छूट दी गई थी कि वह अपने सभी लीग मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा, यहां तक कि भारत के खिलाफ मैच भी श्रीलंका में ही आयोजित किया गया था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार किया।
पीसीबी चेयरमैन मोhsin नकवी का बयान
पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 10 फरवरी: अमेरिका के खिलाफ, 18 फरवरी: नामीबिया के खिलाफ मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान के सभी मुकाबले कोलंबो के एसएससी मैदान में होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने आईसीसी पर बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, “आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ अन्याय किया है।” इससे पहले संभावित बहिष्कार पर पूछे गए सवाल पर नकवी ने कहा था कि प्रधानमंत्री के लौटने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

More Stories
बी.सी.सी.आई. ने सनराइस हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर लगाया जुर्माना
IPL 2026: रविंद्र जडेजा का धमाकेदार प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हैदराबाद के फैंस के लिए खुशखबरी