फतेहगढ़ साहिब, 5 फरवरी : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वर्ष 2027 की विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियां की हैं। सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा को हलका श्री फतेहगढ़ साहिब से शिरोमणि अकाली दल का नया इंचार्ज नियुक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी प्रधान ने बलजीत सिंह भुट्टा को सिरपाओ देकर सम्मानित भी किया।
वरिष्ठ अकाली नेताओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर, हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, हलका बस्सी पठाना के इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु, वरिष्ठ अकाली नेता दिलबाग सिंह बदोछी, पूर्व चेयरमैन देविंदर सिंह बहलोलपुर सहित कई अन्य अकाली नेता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त इंचार्ज बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि वह हलका फतेहगढ़ साहिब में अकाली वर्करों की आवाज़ बनकर जमीनी स्तर पर मजबूती से पार्टी का नेतृत्व करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
खरड़ से रविंदर सिंह खेड़ा को मिली जिम्मेदारी
इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने खरड़ हलके से रविंदर सिंह खेड़ा को भी नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों से पहले अकाली दल की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी देखें : दिल दहला देने वाली वारदात: रोती बेटी से झुंझलाए शराबी पिता ने की हत्या

More Stories
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से गिरफ्तार
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे डिवीजनों के बीच चंडीगढ़ में ट्रेड मीट 2026 आयोजित