एसएएस नगर (मुहाली), 7 फरवरी : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मुहाली और न्यू चंडीगढ़ के सुनियोजित विस्तार के लिए बड़े स्तर पर सड़क नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत करीब 35 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 60 गांवों की लगभग 1230 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। गमाडा ने प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर छह माह के भीतर सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे प्रभावित ग्रामीणों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।
एचआर-7 और एचआर-6 सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण
- एचआर-7 के लिए रहिमापुर, पलहेड़ी, ठसका और तीड़ा गांवों की 27.75 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी।
- एचआर-6 के लिए रानीमाजरा, पलहेड़ी, भगतमाजरा और संगला गांवों की 47.24 एकड़ जमीन ली जाएगी।
- सेक्टरों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें सेक्टर 127 से सनेटा तक बनने वाली सड़क के लिए संतेमाजरा, चप्पड़चिड़ी खुर्द, कैलौं, लांदड़ां, बैरोंपुर, भागोमाजरा, रायपुर कलां और सनेटा की 156.61 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी। सेक्टर 120/121 और 122/123 को विभाजित करने वाली सड़क के लिए मनाना, तड़ौली, रायपुर, दाऊं और झामपुर की 66.37 एकड़ जमीन ली जाएगी।
वीआर और एचआर सड़कों का विस्तार
वीआर-1 के लिए मुल्लांपुर गरीबदास, चाहड़माजरा और तीड़ा की 55.29 एकड़ भूमि। वीआर-3 के लिए पैंतपुर, चाहड़माजरा, बांसेंपुर, संगला और तीड़ा की 62.6 एकड़ भूमि। एचआर-4 के लिए रतवाड़ा, सलामतपुर, मस्तगढ़, पैंतपुर, मिलख और धनौड़ा की 75.44 एकड़ भूमि। वीआर-6 के लिए रानीमाजरा, कंसाला, ढोडेमाजरा, रसूलपुर, सलामतपुर और भड़ौजियां की 63.75 एकड़ भूमि।
रेलवे लाइन व स्टेशन से जुड़ी सड़कें
- सेक्टर 84 से 100 तक रेलवे लाइन के बाईं ओर बनने वाली सड़क के लिए रायपुर खुर्द, मनौली और दुराली की 26.42 एकड़ भूमि।
- मुहाली रेलवे स्टेशन से पीआर-7 तक सड़क के लिए कंबाला की 6.75 एकड़ जमीन।
- रेलवे स्टेशन के पास सेक्टर 66 और 66-ए के लिए भी 6.75 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है।
अन्य सेक्टरों में भी सड़क निर्माण
इसके अलावा सेक्टर 93/94 व 113/112, सेक्टर 102, 103, 96/107, 97/106 सहित कई सेक्टरों को जोड़ने वाली सड़कों के लिए विभिन्न गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। गमाडा की इस महत्वाकांक्षी योजना से मुहाली और न्यू चंडीगढ़ में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहरी विस्तार को नई गति मिलेगी।
यह भी देखें : पंचायतों ने पंजाब सरकार को दान देने से किया किनारा

More Stories
बाजवा की टिप्पणी पर मंत्री हरपाल चीमा ने कहा माफी मांगो, नहीं तो होगी कार्रवाई
पंचायतों ने पंजाब सरकार को दान देने से किया किनारा
खुरालगढ़ में होगा गुरु रविदास स्मारक का विस्तार: मुख्यमंत्री भगवंत मान