अंबाला, 9 फरवरी : अंबाला की दीक्षा मक्कड़ ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से अंबाला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में कर रही हैं पीएचडी
दीक्षा मक्कड़ वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। नेट परीक्षा दीक्षा का पांचवां प्रयास था। इससे पहले वह कुछ अंकों के अंतर से कट-ऑफ के कारण पीछे रह गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार शानदार सफलता प्राप्त की।
जेआरएफ भी किया हासिल
नेट परीक्षा पास करने के साथ-साथ दीक्षा ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी प्राप्त की है, जो शोध के क्षेत्र में उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दीक्षा की इस सफलता पर उनके पिता राकेश मक्कड़, माता शिखा, परिवार के अन्य सदस्यों और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू
हरियाणा: IAS अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी