नई दिल्ली, 9 फरवरी : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नई पीढ़ी (जेन-जी) के लिए उनका संदेश बेहद सरल है—जीवन में कुछ भी सीधा नहीं होता, इसलिए लचीला बनें और दृढ़ता के साथ प्रयास करते रहें। राहुल गांधी ने ये बातें यूट्यूब पर साझा एक वीडियो में कहीं, जिसमें वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के युवा एनआरआई छात्रों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
पहचान, उद्देश्य और मानसिक दबाव पर खुली चर्चा
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान पहचान, जीवन के उद्देश्य और आज के युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। इस संवाद में पेशे और जुनून के बीच संतुलन, सोचने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, चिंता से निपटने के तरीके और लोगों की राय से ऊपर उठने जैसे अहम विषयों को छुआ गया। राहुल गांधी ने कहा कि कई युवाओं ने आत्मविश्वास की कमी, दूसरों द्वारा आंके जाने का डर, असुरक्षा की भावना और अपनी बात खुलकर रखने में असहजता साझा की।
उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “भले ही दुनिया आपको यह बताने की कोशिश करे कि आप कौन हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने आप के प्रति सच्चे रहें।”
यह भी देखें : “किसी भी जाति का व्यक्ति बन सकता है सरसंघचालक” : मोहन भागवत

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार