नई दिल्ली, 10 फरवरी : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सत्र 2025–26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 51 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है, लेकिन इस ऐलान के साथ ही कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले भी सामने आए हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा नुकसान
अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इस बार बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने दोनों दिग्गजों को शीर्ष श्रेणी से बाहर कर दिया है, जिससे उनकी सालाना कमाई में भारी कमी आएगी। बीसीसीआई ने इस बार A+ श्रेणी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे पहले इस श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल थे।
विराट–रोहित अब B श्रेणी में
रोहित शर्मा और विराट कोहली को A+ से हटाकर सीधे B श्रेणी में रखा गया है। इसका सीधा असर उनकी सैलरी पर पड़ेगा। दोनों खिलाड़ियों को अब सालाना लगभग ₹4 करोड़ कम मिलेंगे, जो उनके लिए एक बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा है। बीसीसीआई ने नई A श्रेणी के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत की है। इसमें युवा सितारे शुभमन गिल के साथ-साथ अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है।
महिला क्रिकेट को भी मिला बढ़ावा
बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी ऐलान किया है। महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को A श्रेणी में शामिल किया गया है। विराट और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों को नीचे की श्रेणी में रखने के फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला प्रदर्शन, फिटनेस और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखकर लिया गया है।
यह भी देखें : भारत पाकिस्तान टी-20 : मुम्बई से कोलंबो हवाई किराया 60 हजार से पार

More Stories
भारत पाकिस्तान टी-20 : मुम्बई से कोलंबो हवाई किराया 60 हजार से पार
टी-20 विश्व कप : पाकिस्तान का यू-टर्न, भारत के साथ मैच खेलने को माना
रणजी ट्रॉफी: के.एल. राहुल के 24वें शतक ने तोड़ा मुंबई का सपना