चंडीगढ़, 11 फरवरी: राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने कार्यालय में 13 नव-नियुक्त कृषि सब-इंस्पेक्टरों (एएसआई) को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अर्शदीप थिंद, कृषि निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ईमानदारी और समर्पण से किसानों की सेवा का आह्वान
नव-नियुक्त एएसआई को बधाई देते हुए कृषि मंत्री ने उन्हें सरकार की प्रगतिशील नीतियों और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का आचरण और जिम्मेदारी कृषि क्षेत्र की खुशहाली पर सीधा प्रभाव डालते हैं।
खुड्डियां ने कहा कि आप देश के ‘अन्नदाता’ की सेवा के लिए नियुक्त किए गए हैं, इसलिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
अब तक 133 एएसआई और 200 एडीओ की भर्ती
मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सत्ता संभालने के बाद से अब तक कृषि विभाग में 133 कृषि सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और 200 कृषि विकास अधिकारियों (एडीओ) की भर्ती की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और किसानों को प्रभावी सेवाएं देने की क्षमता और मजबूत हुई है।
63,943 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में अब तक 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर की गई इन भर्तियों से लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा गया है, जो सरकार की पारदर्शी और कुशल प्रशासन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग, कैशियर की मौत
भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को राहत