जालंधर/करतारपुर, 14 फरवरी : सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। वह करतारपुर में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के दौरान सुखबीर बादल ने वरिष्ठ नेता महिंदर सिंह के.पी. को हलका करतारपुर का इंचार्ज नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और प्रदेश में फिरौती तथा हत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
अकाली दल को मजबूत करने का आह्वान
सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी है, जो हर कठिन समय में राज्यवासियों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए लोगों को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने महिंदर सिंह के.पी. के राजनीतिक जीवन को बेदाग बताते हुए कहा कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र करतारपुर में मजबूती से काम करना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनावों के संभावित उम्मीदवार के रूप में तैयार रहना चाहिए। बादल ने कहा कि करतारपुर क्षेत्र के.पी. का निजी हलका है और क्षेत्र में उनका प्रभाव अन्य नेताओं की तुलना में अधिक है।
जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा
महिंदर सिंह के.पी. ने कहा कि अपने राजनीतिक सफर में उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने बेदाग राजनीति की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। पार्टी के सचिव तजिंदर सिंह निज्जर ने कहा कि महिंदर सिंह के.पी. के साथ मिलकर क्षेत्र में अकाली कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों, बीबी गुरमीत कौर भटनूरा, जालंधर देहाती के प्रधान बचित्र सिंह कोहाड़, जालंधर शहरी के प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा, बलबीर सिंह चौहान, नवनीत सिंह छीना, बलजीत सिंह सोहल, गुरदेव सिंह माहल, गुरनेक सिंह ढिल्लों और रतन सिंह रहीमपुर सहित कई नेता मौजूद रहे।
यह भी देखें : लुधियाना के कारोबारी से 7 करोड़ की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी में आरोपी गिरफ्तार

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में नई ई-बसों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
चंडीगढ़ में महाशिवरात्रि पर मीट की दुकानें और स्लॉटर हाउस रहेंगे बंद
ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक हिरासत में