अमृतसर, 14 फरवरी : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पंजाब की सियासत में फिर सक्रिय हो गए हैं। वह लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में मार्केट कमेटी गहरी के पूर्व चेयरमैन जैमल सिंह वरपाल ने मजीठिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पार्टी की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
केजरीवाल से मांगा जवाब
मजीठिया ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने से पहले अपनी नीतियों से सरकारी खजाना भरने के दावे करने वाले अरविंद केजरीवाल अब पंजाबियों को जवाब दें कि ‘आप’ सरकार को पटियाला स्थित पावरकॉम (पीएसपीसीएल) की बेशकीमती 50 एकड़ जमीन पुड्डा को ट्रांसफर करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुभवहीन ‘आप’ नेतृत्व पंजाब में सरकार चलाने और लोगों से किए वादे निभाने में पूरी तरह विफल रहा है।
अकाली कार्यकर्ताओं में नया उत्साह
इस मौके पर जैमल सिंह वरपाल ने कहा कि मजीठिया के सक्रिय होने से अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बैठक में कवीश्वर मलकीत सिंह वरपाल, जस वरपाल, राजबीर सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
यह भी देखें : झूठे केस दर्ज कर दबाव बनाना चाहती है सरकार: सुखबीर बादल

More Stories
अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की
जीरकपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, मौत