नई दिल्ली, 14 फरवरी : भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को सतर्क किया है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के खिलाफ संभलकर खेलने की सलाह दी है।
15 फरवरी को कोलंबो में महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। पहले पाकिस्तानी सरकार की अनिच्छा और फिर International Cricket Council (ICC) के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान इस मैच के लिए तैयार हुआ है। रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, “भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतेगा। उनके पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, जो काफी अच्छा है और उसके खिलाफ हमें सावधानी से खेलना होगा। भारत की टीम बेहतरीन है और मुझे उम्मीद है कि वे बिना किसी दबाव के खेलते हुए जीत हासिल करेंगे।”
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन चर्चा में
पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उनका एक्शन थोड़ा संदिग्ध है। वह गेंद छोड़ने से पहले हाथ को हल्का सा रोकते हैं, जिससे बल्लेबाज असमंजस में पड़ जाता है। तारिक ने अब तक 4 टी-20 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए हैं और उन्हें इस मैच में पाकिस्तान का ‘एक्स-फैक्टर’ माना जा रहा है।

More Stories
4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, 15 महीने पहले हुई थी सगाई
भारत आठवीं बार बना विमेंस एशिया कप चैंपियन, नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड, एयर पिस्टल मिक्स्ड में कमलजीत-सुरुची का कमाल