न्यूयार्क, 15 फरवरी : कर्नाटक का छात्र साकेत श्रीनिवासैया, जो University of California, Berkeley में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, 9 फरवरी को लापता हो गया था। अब Indian Consulate in San Francisco ने पुष्टि की है कि पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। कौंसुलेट ने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
9 फरवरी से था लापता
साकेत श्रीनिवासैया को आखिरी बार 9 फरवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था। उसके लापता होने के बाद प्रशासन ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। छात्र की तलाश के लिए Lake Anza और Berkeley Hills सहित पूरे शहर में खोज अभियान चलाया गया। साकेत का पासपोर्ट और लैपटॉप वाला बैग कैंपस के नजदीक स्थित Tilden Regional Park के पास एक घर के बाहर से बरामद हुआ था। इसके बाद खोज अभियान और तेज कर दिया गया।
सैन फ्रांसिस्को में मिला शव
आखिरकार साकेत का शव San Francisco में बरामद किया गया। घटना से भारतीय समुदाय में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी तलाश में सहयोग किया था। भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन मामले की आगे की जांच में जुटे हैं।
यह भी देखें : वीज़ा और फर्जी विवाह के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था एप्सटीन

More Stories
दमिश्क में ISIL के खिलाफ अमेरिका की बड़ी जवाबी कार्रवाई
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जब जर्मनी में दिखाना पड़ा आईकार्ड..
महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर कलानौर में उमड़ा आस्था का सैलाब