भिवाड़ी (राजस्थान), 16 फरवरी : भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कई धमाके हुए, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं। हादसे में आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद जोरदार विस्फोट हुए।
फैक्ट्री में केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। धमाकों की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी जान-माल का नुकसान हो चुका था। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अब तक आठ मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने और धमाकों के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक केमिकल पदार्थों की मौजूदगी ने आग को और भयावह बना दिया।
यह भी देखें : शिवाजी-टीपू टिप्पणी पर विवाद, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस नेता

More Stories
सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
शिवाजी-टीपू टिप्पणी पर विवाद, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस नेता
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी निलंबित