नई दिल्ली, 25 फरवरी: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं और यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। हालांकि बीते रविवार थोड़ा अलग था क्योंकि अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फैंस से नहीं मिल पाएंगे। वर्तमान में बिग बी हैदराबाद में फिल्म ‘क्ल्की 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने सेट से कुछ बैक-ऑफ-द-सीन (BTS) तस्वीरें भी साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
मंगलवार को अमिताभ ने अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भारी भीड़ की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “मैंने उन्हें बताया था कि इस रविवार मैं नहीं आ पाऊंगा क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा हूँ… फिर भी वे आए, सिर्फ देखने के लिए…”
कमल हासन के साथ सालों बाद मुलाकात
अमिताभ ने सालों बाद दिग्गज अभिनेता Kamal Haasan के साथ काम करने पर खुशी जताई। दोनों ने आखिरी बार साल 1985 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गिरफ़्तार’ में साथ काम किया था। तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा: “महान कमल हासन से मुलाकात हुई, हम सालों बाद एक साथ काम करेंगे… आखिरी बार ‘गिरफ़्तार’ में किया था।”
‘क्ल्की 2’ में धमाकेदार वापसी
अमिताभ बच्चन ‘क्ल्की 2’ में एक बार फिर अश्वथामा के दमदार किरदार में नजर आएंगे। कमल हासन और अमिताभ बच्चन दोनों पहले भाग ‘क्ल्की 2898 AD’ का हिस्सा थे। फिल्म में कमल हासन ने विलेन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई थी, जो ‘कंप्लेक्स’ नामक शहर का तानाशाह राजा है। वह अमर और जवान रहने के लिए तकनीक की मदद से लड़कियों के भ्रूण का इस्तेमाल करता है। दूसरे भाग में दोनों दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

More Stories
कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्माताओं और CBFC को जारी किया नोटिस
सलीम खान पर डॉक्टरों की सार्वजनिक टिप्पणी से नाराज : सलमान खान?
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत