पालक्काड, 25 नवंबर 2026: केरल के पालक्काड जिले में एक स्कूल के अंदर गोली चलने की घटना सामने आई है। यहां थ्रिथला के परुथुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा के एक छात्र को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके साथ पढ़ने वाले एक दूसरे छात्र से गलती से चल गई।
इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार 9वीं कक्षा का एक छात्र कथित तौर पर अपने घर से स्कूल में बंदूक लेकर आया था। वह अपने सहपाठियों को यह हथियार दिखाना चाहता था। इस दौरान छात्र कक्षा में बंदूक को देख और जांच रहे थे। अचानक बंदूक चल गई और वहां मौजूद एक दूसरे छात्र के हाथ में गोली लग गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना गलती से हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित 5 आतंकी हैंडलर्स की 29 कनाल संपत्ति जब्त की
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का हुआ तबादला
योगी बोले- मोदी जी हमारे आदर्श हैं, दलाली रोकने पर विरोधियों का हमला स्वाभाविक