अंबाला, 14 मार्च : हरियाणा के Ambala में शुक्रवार शाम स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों से करीब 1 किलो 975 ग्राम विस्फोटक बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में इसके आरडीएक्स होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार होली गांव से बराड़ा रोड पर शाम करीब 6:30 बजे Special Task Force (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को काबू किया। मौके पर स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया, जिन्होंने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला के कंबास गांव के जंगवीर और राजस्थान के Ajmer निवासी अली अकबर के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी उत्तर प्रदेश के Meerut का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। बाद में तीनों को बराड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेशी संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसका लक्ष्य क्या था। माना जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
पहले भी मिल चुका है विस्फोटक
बताया जाता है कि इससे पहले भी अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र में एक कार में एलपीजी सिलेंडर से विस्फोट किया गया था। इसके अलावा Ambala Cantt Railway Station की पार्किंग में भी आरडीएक्स मिलने की घटना सामने आ चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार और बराड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने होली गांव से बराड़ा आने वाले मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया और यातायात बंद कर सघन तलाशी अभियान चलाया।
बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है और उसके नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। पुलिस आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
यह भी देखें : मोगा में ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

More Stories
सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की “मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग” की जाएगी – आरती सिंह राव
पंचकूला जोन के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए नई व्यवस्था, अब रोज सिर्फ 20 अपॉइंटमेंट