लुधियाना, 21 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राज्य की खेती के लिए अगला बड़ा बदलाव साबित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारंपरिक खेती अब अपनी सीमाओं तक पहुंच चुकी है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप जरूरी हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटते मुनाफे के कारण खेती अब लाभदायक नहीं रही। ऐसे में एआई तकनीक किसानों को सही समय पर सही फसल चुनने और उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। इससे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव भी कम होगा और किसानों का भविष्य सुरक्षित होगा।
हरित क्रांति के बाद अब नई तकनीकी क्रांति
उन्होंने याद दिलाया कि हरित क्रांति के दौरान पंजाब ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया, लेकिन इसकी कीमत राज्य ने अपनी मिट्टी और पानी को नुकसान पहुंचाकर चुकाई। अब समय है कि आधुनिक तकनीक के जरिए इस नुकसान की भरपाई की जाए।
बुनियादी ढांचे और धार्मिक आयोजन
43,000 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत योजना, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यभर में कार्यक्रम, श्री आनंदपुर साहिब में विशेष आयोजन और विधानसभा सत्र मुख्यमंत्री। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार किसानों, महिलाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के जरिए पंजाब को फिर से समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एआई आधारित खेती को उन्होंने राज्य के भविष्य की कुंजी बताया।
यह भी देखें : खेतीबाड़ी में अब ए.आई. का उपयोग करना बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री भगवंत मान

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर