नई दिल्ली, 23 मार्च: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Mitchell Starc के खेलने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
दिल्ली कैपिटल्स के कोच Hemang Badani ने मीडिया से बातचीत में बताया कि स्टार्क को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि Cricket Australia की ओर से न तो कोई अपडेट आया है और न ही अभी तक उन्हें एनओसी (No Objection Certificate) मिली है। ऐसे में अगर जल्द अनुमति नहीं मिलती, तो स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं।
एनओसी को लेकर अनिश्चितता बरकरार
दूसरी ओर टीम के कप्तान Axar Patel ने उम्मीद जताई है कि स्टार्क किसी भी समय टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि फिलहाल कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। अक्षर ने कहा कि अगर स्टार्क उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम के पास T. Natarajan जैसे फिट और फॉर्म में चल रहे गेंदबाज मौजूद हैं।
अगर स्टार्क के पिछले प्रदर्शन की बात करें, तो आईपीएल 2025 में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2025 की नीलामी में 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब है कि स्टार्क के अलावा Pat Cummins और Josh Hazlewood भी अब तक अपनी-अपनी टीमों से नहीं जुड़े हैं, जिससे फ्रेंचाइज़ियों की चिंता और बढ़ गई है।

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग