गुरदासपुर, 24 मार्च : केंद्र सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस को अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा जाने के दौरान गुरदासपुर में ठहराव की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से जिले के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार गुरदासपुर से होकर गुजरेगी और गुरदासपुर व बटाला स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
जन मांग पर लिया गया फैसला
भाजपा जिला प्रधान बघेल सिंह बाहिया ने बताया कि पहले यह ट्रेन जालंधर, मुकेरियां और पठानकोट होते हुए कटरा जाती थी। जिले के श्रद्धालुओं ने मांग की थी कि ट्रेन गुरदासपुर से भी होकर गुजरे। इस मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। इस फैसले से गुरदासपुर जिले के लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी, जिससे यात्रा आसान और समय की बचत होगी।
यह भी देखें : गोल्डी बराड़ गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, जिंदा कारतूस बरामद

More Stories
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह ‘गोनी’ और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कुनार AAP में शामिल
मेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें – राजवीर सिंह घुम्मण
पंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित, मोहाली में स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर