पटियाला, 26 मार्च : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की वित्त समिति की अहम बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई। इस बार यूनिवर्सिटी ने 125 करोड़ रुपये के घाटे वाला बजट पेश किया है। बजट अनुमान के अनुसार, यूनिवर्सिटी को अगले वित्त वर्ष में पंजाब सरकार की ग्रांट और अपने संसाधनों से कुल 631 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है, जबकि खर्च 756 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
ग्रांट बढ़ाने की मांग
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जगीदप सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही ग्रांट के लिए आभार जताया, साथ ही इसमें और बढ़ोतरी की मांग भी की है। यूनिवर्सिटी ने अपने कुल बजट का 43.40 प्रतिशत हिस्सा शिक्षण, शोध, शिक्षा सुधार और पंजाबी भाषा के विकास के लिए निर्धारित किया है।
नई ‘VC कॉन्फ्रेंस सीरीज़’ की शुरुआत
अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ‘वाइस-चांसलर कॉन्फ्रेंस सीरीज़’ शुरू की जाएगी, जिसके लिए 75 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। देश-विदेश में सेमिनारों में भाग लेने के लिए शिक्षकों को 15 लाख रुपये की यात्रा ग्रांट दी जाएगी। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा शाखा की देनदारियों में से 20 प्रतिशत भुगतान कर दिया है, जबकि शेष भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
पंजाबी भाषा के प्रचार के लिए बढ़ा बजट
पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए बजट को 16 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो भाषा के विकास के प्रति यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह भी देखें : सीएम के इशारे पर वड़िंग ने टाली CBI जांच की मांग: मजीठिया का आरोप

More Stories
अनुसूचित जातियों को छात्रवृत्ति वितरण में देश में पंजाब का दूसरा स्थान
चुनाव में दबाव के आरोपों के बाद कार्रवाई, PCS अधिकारी वालिया का तबादला
बरनाला में किसानों का बड़ा आंदोलन, भारतमाला प्रोजेक्ट का काम रोका