March 30, 2026

NPS यूजर्स अलर्ट: 1 अप्रैल तक 9 सेवाएं बंद, नया NAV सिस्टम लागू

NPS यूजर्स अलर्ट: 1 अप्रैल तक 9 सेवाएं...

नई दिल्ली, 30 मार्च : National Pension System (NPS) में निवेश करने वालों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) ने 1 अप्रैल 2026 से कई अहम बदलाव लागू करने का ऐलान किया है।

इन बदलावों के चलते अगले कुछ दिनों के लिए NPS की 9 महत्वपूर्ण सेवाएं बंद रहेंगी, जिससे लाखों सब्सक्राइबर्स प्रभावित हो सकते हैं।

क्या है बड़ा बदलाव?

सबसे बड़ा बदलाव ‘मल्टीपल NAV फ्रेमवर्क’ का है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। इसका मतलब है कि अब एक ही स्कीम में अलग-अलग तरह के निवेशकों (सरकारी और गैर-सरकारी) के लिए अलग-अलग NAV (नेट एसेट वैल्यू) तय की जाएगी।

यह बदलाव निवेश प्रबंधन फीस (IMF) और PoP चार्जेस को ज्यादा पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए किया जा रहा है।

क्यों बंद रहेंगी सेवाएं?

CRA प्लेटफॉर्म और पेंशन फंड अपने सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं। इसी वजह से कुछ समय के लिए लेन-देन (ट्रांजैक्शन) सेवाएं बंद रखी जाएंगी। हालांकि, यह बदलाव लंबे समय में निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इससे सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनेगा।