Jaipur में हुए एक फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। एक विदेशी फोटोग्राफर द्वारा हाथी को गुलाबी रंग से रंगने की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इसे पशु क्रूरता बताया। इस फोटोशूट को जूलिया बुरुलेवा ने किया था, जिसमें एक मॉडल के साथ गुलाबी रंग का हाथी नजर आया। यह तस्वीरें नवंबर 2025 की बताई जा रही हैं, जो हाल ही में दोबारा वायरल हुई हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
तस्वीरें सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रचनात्मक काम के नाम पर जानवरों के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए। जूलिया बुरुलेवा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि हाथी पर इस्तेमाल किया गया रंग ऑर्गेनिक और स्थानीय रूप से बना हुआ था, जैसा कि पारंपरिक त्योहारों में इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित था।
आमेर के हाथी गांव से जुड़े लोगों के मुताबिक, फोटोशूट के 30 मिनट के अंदर ही हाथी को साफ कर दिया गया था, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी न हो। इन दावों के बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और कई लोगों ने इसे जानवरों के शोषण का मामला बताया। आकाश प्रभाकर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हाथी कोई कैनवस नहीं है, यह एक जंगली जानवर है जिसका इस्तेमाल सिर्फ सुंदरता के लिए किया जा रहा है।”

More Stories
बोर्ड परीक्षाओं की पेपर शीट पर विद्यार्थियों ने लिखी दी पास करने की अपील!
सोशल मीडिया पर खबरों पर शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार
पांच राज्यों में चुनाव : असल मुद्दों पर भारी फ्री की पॉलीटिक्स