मेरठ, 31 मार्च : उत्तर प्रदेश बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के दौरान हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कई छात्रों ने उत्तर लिखने के बजाय पास होने के लिए भावुक अपीलें लिख दीं, जिसे देखकर परीक्षक भी चौंक गए। जांच के दौरान एक छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा
“मैडम जी! आप बहुत दयालु हैं, कृपया पुण्य कमाने के लिए मुझे पास कर दीजिए।” छात्र ने खुद को गरीब बताते हुए एक काल्पनिक कहानी भी लिख दी ताकि शिक्षक को उस पर तरस आ जाए।
परिवारिक समस्याओं को बनाया जवाब
एक अन्य छात्र ने अपने जवाब की जगह पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया। उसने पहले ही शिक्षक को धन्यवाद देते हुए लिखा कि वह अगली बार जरूर पढ़ाई करेगा। सबसे हैरानी की बात यह रही कि कई छात्रों ने केवल एक-दो लाइनें लिखीं और पूरी कॉपी खाली छोड़ दी। ऐसी कॉपियां जांच के दौरान शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
यह घटनाएं परीक्षा प्रणाली में छात्रों की तैयारी और मानसिकता पर भी सवाल खड़े करती हैं, जहां पढ़ाई के बजाय भावनात्मक अपील का सहारा लिया जा रहा है।

More Stories
केरल चुनाव: BJP के बड़े दांव – मुफ्त LPG, ₹3000 पेंशन, सबरीमाला पर वादा
इंडिगो ने विलियम वॉल्श को बनाया नया CEO
देश के 17 राज्यों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट