March 31, 2026

इंडिगो ने विलियम वॉल्श को बनाया नया CEO

इंडिगो ने विलियम वॉल्श को...

नई दिल्ली, 31 मार्च: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए Willie Walsh को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।

इंडिगो द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, विलियम वॉल्श का International Air Transport Association (IATA) में कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद वह 3 अगस्त तक इंडिगो के CEO के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

कौन हैं विलियम वॉल्श?

विलियम वॉल्श एविएशन इंडस्ट्री के एक अनुभवी और जाने-माने नाम हैं। वह पहले British Airways के प्रमुख रह चुके हैं और वैश्विक विमानन क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। इंडिगो का यह कदम कंपनी की वैश्विक विस्तार रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वॉल्श के अनुभव से एयरलाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।