नई दिल्ली, 31 मार्च : देश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। पंजाब, हिमाचल और दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर लाहौल-स्पीति के सिस्सू में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया है।
पंजाब सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी है। 30 और 31 मार्च को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान कुछ राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को फिर से प्रभावित करेगा। इसके चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आज दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 3 अप्रैल से यहां फिर से बारिश होने के आसार हैं।
दक्षिण भारत में भी मौसम रहेगा सक्रिय
दक्षिण भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी देखें : युवक ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

More Stories
ईरान संकट के बीच ट्रंप का बयान: “तेल चाहिए तो खुद होर्मुज़ जाओ या अमेरिका से खरीदो”
केरल चुनाव: BJP के बड़े दांव – मुफ्त LPG, ₹3000 पेंशन, सबरीमाला पर वादा
इंडिगो ने विलियम वॉल्श को बनाया नया CEO