अमृतसर, 1 अप्रैल : अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra ने आज श्री हरिमंदर साहिब में मत्था टेका। वह यहां अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई हुई हैं। जानकारी के अनुसार, वह दोपहर बाद चुपचाप दरबार साहिब पहुंचीं और मीडिया को इस दौरान दूर रखा गया। प्रियंका चोपड़ा ने हरिमंदर साहिब में परिक्रमा की और सचखंड में नतमस्तक होकर कुछ समय तक गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। इस दौरान वह पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक वातावरण में लीन नजर आईं।
संगत की सेवा में भी निभाई भागीदारी
परिक्रमा के दौरान पानी वाली छबील के पास उन्होंने संगत के जूठे बर्तन साफ करने की सेवा भी की। सेवा करते समय उन्होंने संगत के साथ बातचीत भी की, जिससे उनकी सादगी और विनम्रता झलकती नजर आई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पंजाबी सूट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था, जिससे उन्होंने सिख परंपराओं का सम्मान किया।
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 25 मार्च से अमृतसर में हैं और अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

More Stories
पावरकॉम डायरेक्टर पद के लिए सरकार ने योग्यता मापदंडों में किया बदलाव
10 लाख का कैशलैस ईलाज देने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना : सेहत मंत्री
शाहरुख खान ने पत्नी के लिए खरीदी 1.4 करोड़ की लग्ज़री कार