जम्मू, 1 अप्रैल : गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। Chinar Corps ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अराहामा इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तलाशी के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर आतंकियों को चुनौती दी गई। सुरक्षाबलों की चेतावनी के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रातभर रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
रणनीतिक घेराबंदी के बाद सफलता
बुधवार सुबह सेना ने बताया कि घेराबंदी को रणनीतिक रूप से पुनर्गठित किया गया, जिसके बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने पुष्टि की है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।
यह भी देखें : ईरान संकट के बीच ट्रंप का बयान: “तेल चाहिए तो खुद होर्मुज़ जाओ या अमेरिका से खरीदो”

More Stories
MCD रिश्वतखोरी मामले में CBI ने 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत तीन को किया गिरफ्तार
दिल्ली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की रफ्तार धीमी, अब तक 62 हजार आवेदन, 47.5 लाख नाम हटे
उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी के ढेर होने की खबर