कपूरथला, 1 अप्रैल : ब्लॉक समिति चेयरमैन की चुनाव प्रक्रिया से पहले जिले के ढिल्लवां इलाके में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब स्वतंत्र विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के समर्थकों और आम आदमी पार्टी (‘आप’) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुई, जहां विधायक की मौजूदगी में कथित तौर पर फायरिंग भी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
आमने-सामने आए दोनों गुट
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह झड़प बुधवार को सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में उस समय हुई, जब मतदान शुरू होने से पहले दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हंगामे के दौरान कथित फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने एहतियातन चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया।
सज्जन चीमा ने लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर, ‘आप’ नेता सज्जन चीमा ने राणा गुट पर हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश की, तो विरोधी गुट के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। सज्जन चीमा ने अपहरण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ‘आप’ कार्यकर्ता वहां शांतिपूर्वक मौजूद थे, लेकिन उन पर हमला किया गया।
इलाके में पुलिस तैनात, स्थिति पर नजर
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी देखें : जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा 1,100 करोड़ के निवेश से पंजाब को मिलेगा ग्रीन ऊर्जा में बढ़ावा : संजीव अरोड़ा

More Stories
संगरूर अब एशियाई, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनेगा – CM भगवंत सिंह मान
युद्ध नशियां विरुद्ध: पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएम भगवंत मान
कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा – सीएम मान