नई दिल्ली, 2 अप्रैल : आम आदमी पार्टी में बड़ी उथल पुथल देखने को मिल रही है। कारण है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटाने की मांग की है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का नया डिप्टी लीडर नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
चड्ढा को बोलने का समय न देने की भी मांग
सूत्रों के अनुसार, पत्र में यह भी कहा गया है कि राघव चड्ढा को ‘आप’ के कोटे से राज्यसभा में बोलने के लिए समय न दिया जाए। वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं।
यह भी देखें : मालदा में अधिकािरयों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जवाब मांगा

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग