वॉशिंगटन, 3 अप्रैल : Donald Trump ने दुनिया को झटका देते हुए दो अहम कार्यकारी आदेश जारी किए हैं, जिनका असर वैश्विक व्यापार और फार्मा सेक्टर पर पड़ सकता है नए आदेश के तहत अमेरिका में आयात की जाने वाली पेटेंट (ब्रांडेड) दवाइयों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। यह नियम उन देशों पर लागू होगा, जिन्होंने अमेरिका के साथ “रीशोरिंग” या “मोस्ट फेवर्ड नेशन” (MFN) समझौता नहीं किया है।
भारत समेत कई देश प्रभावित
इस फैसले का असर भारत सहित कई देशों पर पड़ेगा। भारत से आयात होने वाली पेटेंट दवाइयों पर भी 100% टैरिफ लगेगा, यदि संबंधित कंपनियां रीशोरिंग योजना में शामिल नहीं हैं। अधिकारियों के अनुसार जेनरिक दवाइयों को फिलहाल इस टैरिफ से बाहर रखा गया है। हालांकि चेतावनी दी गई है कि अगर उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं किया गया तो भविष्य में यह छूट खत्म हो सकती है।
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कदम जरूरी दवाइयों के लिए विदेशी देशों पर निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
स्टील, एल्यूमिनियम और तांबे पर ड्यूटी में कटौती
एक अन्य आदेश में Donald Trump ने स्टील, एल्यूमिनियम और तांबे से जुड़े उत्पादों पर टैरिफ दरों में कमी की है, ताकि नियमों का पालन आसान हो और आयात मूल्यों की गलत रिपोर्टिंग रोकी जा सके। ट्रंप के ये फैसले वैश्विक व्यापार और फार्मा उद्योग के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकते हैं। इससे दवाइयां महंगी हो सकती हैं, लेकिन अमेरिका में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी देखें : प्रीतपाल सिंह नागी स्टैफर्डशायर के पहले सिख ‘हाई शेरिफ’ बने

More Stories
ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पैम बॉंडी को पद से हटाया, टॉड ब्लांश को जिम्मेदारी
अमरीका के रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की तैयारी
खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 5 लोगों की मौत