चंडीगढ़, 3 अप्रैल : चंडीगढ़ में पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कॉल करने वाले ने पूरे शहर को आग लगाने की धमकी दी, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई। ड्यूटी अधिकारियों के अनुसार, कॉल मिलते ही पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों, सरकारी दफ्तरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। साइबर और तकनीकी टीमें कॉल की लोकेशन और स्रोत का पता लगाने में लगी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में गश्त भी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध जानकारी या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी देखें : अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिशें कर रहे मुख्यमंत्री मान : अश्वनी शर्मा

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला