चंडीगढ़, 3 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हड़ताली आढ़तियों को सीधा संदेश देते हुए कहा कि अगर उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास जाकर ही अपनी चिंता जतानी है, तो वे वहीं जाकर आढ़त कर लें।
हर मुद्दे में हरियाणा को घसीटने पर सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़ती हर मामले में हरियाणा को बीच में ले आते हैं, जबकि वहां की पैदावार संगरूर जिले के बराबर ही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि हरियाणा में बिजली भी मुफ्त नहीं है। मान ने कहा कि आढ़तियों की कमीशन (आढ़त) का मुद्दा वह केंद्र सरकार के सामने तीन-चार बार उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब की अगुवाई में पंजाब के आढ़ती 1 अप्रैल से 2.5% आढ़त की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
हरियाणा CM से भी की मुलाकात
मामले के समाधान के लिए आढ़तियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की थी, ताकि केंद्र तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। इस दौरान सैनी ने उनका स्वागत किया और राजनीतिक समर्थन भी जताया। जब मान से इस मुलाकात पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आढ़तियों को चिंता जताने की बजाय मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए था। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह जल्द ही हरियाणा में अपने राजनीतिक कार्यक्रम भी करेंगे।
यह भी देखें : रुक नहीं रहा धमिकयों का सिलिसला, अब पूरे चंडीगढ़ को आग लगाने की मिली धमकी

More Stories
चंडीगढ़ घटना पर मान का वार: केंद्र और गृह मंत्री को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब में शहरी विकास को रफ्तार: रिकॉर्ड राजस्व और 1,300 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट
भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन