April 4, 2026

CBSE ने 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में किए बड़े बदलाव

CBSE ने 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम...

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए नया शैक्षणिक ढांचा लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 9वीं कक्षा में गणित और विज्ञान के लिए दो-स्तरीय प्रणाली शुरू की जाएगी। नए ढांचे के अनुसार सभी विद्यार्थी पहले समान सिलेबस के आधार पर स्टैंडर्ड गणित और विज्ञान पढ़ेंगे। इस पेपर का कुल भार 80 अंकों का होगा और यह 3 घंटे का होगा। इसके अलावा छात्रों को एडवांस्ड गणित और एडवांस्ड विज्ञान के वैकल्पिक पेपर देने का विकल्प भी मिलेगा।

एडवांस्ड पेपर का ढांचा

एडवांस्ड पेपर 25 अंकों का होगा। 1 घंटे का होगा, उन छात्रों के लिए होगा जो विषय को गहराई से पढ़ना चाहते हैं। यदि कोई छात्र इसमें 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसकी मार्कशीट में एडवांस्ड स्तर पास करने का उल्लेख किया जाएगा, लेकिन ये अंक कुल परिणाम में नहीं जोड़े जाएंगे। यह दो-स्तरीय प्रणाली केवल थ्योरी पेपरों पर लागू होगी। 10वीं कक्षा के 20 अंकों वाले आंतरिक मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुरानी प्रणाली समाप्त

CBSE ने घोषणा की है कि 2026-27 से मौजूदा “मैथ बेसिक” और “स्टैंडर्ड” प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र तीन अनिवार्य विषयों (गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान) में से किसी में फेल हो जाता है, लेकिन वैकल्पिक विषय में पास हो जाता है, तो उस वैकल्पिक विषय को उस असफल विषय के स्थान पर माना जा सकता है।

यह भी देखें : राघव चड्डा ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा घायल हूं, इसिलए घातक हूं