चंडीगढ़, 5 अप्रैल : सेक्टर-9 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी के मामले में अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शूटरों को हथियार, वाहन और पैसे मुहैया कराने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कमलप्रीत उर्फ कामू (बुड़ैल), जानू मलिक (जुझार नगर, मोहाली) और राहुल शर्मा (मलोया गांव) के रूप में हुई है। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दिनदहाड़े हुई थी वारदात
गौरतलब है कि चरणप्रीत सिंह उर्फ चिंनी को 18 मार्च की सुबह सेक्टर-9 में जिम से बाहर निकलते समय 12-13 गोलियां मारी गई थीं। वह न्यू चंडीगढ़ के गांव कुब्बाहेड़ी का निवासी था। इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटर राजन उर्फ पियूष पहलवान और प्रीतम शाह को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
बंबीहा गैंग के नेटवर्क की जांच जारी
जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल राहुल पिंजौर से लेकर आया था, जिसे गैंगस्टर लक्की पटियाल के कहने पर यमुनानगर से चोरी किया गया था। हमले के बाद शूटर इसी बाइक पर फरार हो गए थे। पुलिस ने बाइक के अंदर से पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में बंबीहा गैंग से जुड़े अन्य स्लीपर सेल्स की भी पहचान की गई है।
शहर के दो और युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी देखें : हड़ताल के बदले हड़ताल: आढ़तियों पर सीएम Bhagwant Mann की नई चाल

More Stories
सुखबीर बादल ‘बंद बुद्धि’ हैं: सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर तीखा हमला
किसानों की फसल तबाह, सरकार रैलियों में व्यस्त: सुनील जाखड़
ईसीएचएस घोटाला: फर्जी बिलों के जरिए लाखों की ठगी का खुलासा