April 6, 2026

चंडीगढ़ के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची

चंडीगढ़ के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी...

चंडीगढ़, 6 अप्रैल : चंडीगढ़ के सेक्टर 45 स्थित St. Stephen’s School Chandigarh को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। धमकी मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्कूल की इमारत की गहन तलाशी ली गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

पूरी जांच और तलाशी के बाद पुलिस ने इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया। हालांकि इस घटना ने अभिभावकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के कई स्कूलों और Punjab and Haryana High Court को इस तरह की धमकी भरी ई-मेल मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये ई-मेल पहले से ही शेड्यूल की जाती हैं, जो अपने आप अलग-अलग संस्थानों तक पहुंच जाती हैं। पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

यह भी देखें : किसानों की फसल तबाह, सरकार रैलियों में व्यस्त: सुनील जाखड़