अमृतसर, 6 अप्रैल : शहर के Shri Ram Ashram Senior Secondary School Amritsar को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन को यह धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करवा लिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है, लेकिन पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अध्यापकों को भी मिली धमकी
रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के कुछ अध्यापकों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। गौरतलब है कि अमृतसर के कई स्कूलों को पिछले दिनों में भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
यह भी देखें : खालिस्तान नेशनल आर्मी की मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

More Stories
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के हार्ट आर्टरी में मिला ब्लॉकेज, जयपुर में हुआ सफल इलाज
अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, एक महिला गिरफ्तार
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी