April 7, 2026

IFFCO Recruitment : ट्रेनी पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

IFFCO Recruitment : ट्रेनी पदों...

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited ने ट्रेनी (अकाउंट्स) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iffco.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही CA (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 से की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IFFCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
फिर आवेदन लिंक खोलकर आवश्यक जानकारी भरें। अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा ली जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के पहले वर्ष में ₹48,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ₹40,000 से ₹75,000 तक का वेतनमान मिलेगा, जिसमें सालाना CTC लगभग ₹12 लाख तक हो सकता है। नियुक्ति की अवधि 3 साल निर्धारित की गई है।