अमृतसर, 8 अप्रैल : अमृतसर में कस्टम विभाग ने APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक यात्री को पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके सामान में संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर तलाशी ली गई जांच में खुलासा हुआ कि यात्री ने मिठाइयों के चार डिब्बों के अंदर गांजा छुपाकर तस्करी की कोशिश की थी। अधिकारियों ने चतुराई से छिपाए गए इस ड्रग्स को बरामद कर लिया।
यात्री गिरफ्तार, जांच जारी
बरामद किए गए 964 ग्राम गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹96 लाख आंकी गई है, जिससे इस तस्करी के पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच इस दिशा में की जा रही है कि क्या इस मामले के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह सक्रिय है।
यह भी देखें : धोखाधड़ी मामले में गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट से राहत

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की